मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी तो होना चाहिए!
- आपकी बात |
- पलाश विश्वास |
- 16 मई 2012
हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्म बनाने का जज्बा कायम है।भारतीय सिनेमा में सामाजिक यथार्थ को विशुद्ध सिनेमा और मेलोड्रामा की दोनों अति से बाहर अभिव्यक्ति देने में जो पहल उन्होंने की, वह हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।
काहिरा में गुरूदेव पर कार्यक्रम
- कला-संस्कृति |
- मीडिया डेस्क |
- 16 मई 2012
काहिरा में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एशिया के पहले व्यक्ति रवींद्र नाथ टैगोर की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह का समापन हो गया है। इस अवसर पर मिस्र के हाउस आफ पोएट्री में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कितना बिकाउ है हमारे देश का मीडिया-एक सनसनीखेज खुलासा!
- मीडिया की दुनिया |
- सत्येंद्र प्रताप सिंह |
- 16 मई 2012
अभी तक सुनते थे कि आदिवासी ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों की साजिश का शिकार हो रहे हैं, लेकिन किसान भी इनकी जद में हैं। जिस समय बीटी काटन पर बहस चल रही थी, देश के एक अग्रणी अंग्रेजी अखबार ने 2008 में किसानों के बीटी काटन से मालामाल होने की खबर छापी।
पूर्वोत्तर भारत में अब चर्च के निशाने पर सेना
- आपकी बात |
- जगदम्बा मल्ल |
- 16 मई 2012
नागालैण्ड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, असम और अरुणाचल प्रदेश में आतंकवादियों-अलगाववादियों के द्वारा जारी हिंसा के कारण सामान्य जनता का जीना दूभर हो गया है। पूर्वोत्तर भारत में चारोंतरफ हत्या, जबरन धन बसूली, अपहरण, हेरोइन, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों सहित हथियारों की तस्करी आदि अपराधोंका बोलबाला है।
क्षेत्रीय दलों की यह कैसी धर्म निरपेक्षता
- आपकी बात |
- निर्मल रानी |
- 16 मई 2012
यदि हम भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना के अतिरिक्त देश के अन्य राजनैतिक दलों की बात करें तो लगभग सभी ने अपने अपने संगठनों को स्वयं ही धर्म निरपेक्ष राजनैतिक दलों की उपाधि दे डाली है। इन दलों द्वारा अपने को धर्मनिरपेक्ष साबित करने के लिए ही समय-समय पर विभिन्न राजनैतिक अखाड़ों में तरह तरह के प्रयोग किए जाते रहे हैं।
अमरीकी कंपनी काली माँ के नाम पर बीअर बेच रही है
- खबरें |
- मीडिया डेस्क |
- 16 मई 2012
अमेरिका में एक बीयर का नाम हिंदू देवी काली के नाम पर 'काली मां' रखे जाने का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठा।
ट्राई की क़डाई, अवांछित कॉल-मैसेज पर गिरेगी गाज
- उपभोक्ता मंच |
- मीडिया डेस्क |
- 15 मई 2012
मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों ने एक बार फिर दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को आड़े हाथों लिया है। स्पेक्ट्रम नीलामी और कीमत निर्धारण पर ट्राई के रवैये को अड़ियल बताते हुए सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआइ) ने कहा है कि इससे न तो ग्राहकों को भला होगा और न ही देश का।
दबंगों से पति को छुड़ा लाई आदिवासी महिला
- जियो तो ऐसे जियो |
- जितेन्द्रसिंह सेंगर शहपुरा (जबलपुर)। |
- 15 मई 2012
एक आदिवासी महिला ने साड़ी से अपनी कमर कसी और आरपार की लड़ाई लड़ने की धमकी देते हुए दबंगों के कब्जे से अपने पति को छुड़ा लाई। यह बात पीड़ित आदिवासी दंपति ने खुद बताई है। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा विकासखंड के छपरट गाँव का है।
प्रधान मंत्री के साढ़ू के लिए सर्वोच्च न्यायालय से झूठ बोला सरकार ने
- मीडिया की दुनिया |
- मीडिया डेस्क |
- 15 मई 2012
देश के भावी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा झूठ बोलने का मामला सामने आया है। मामला 2008 में कॉन्गो में संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों के तहत भेजे गए भारतीय सैनिकों द्वारा यौन दुर्व्यवहार का है।
रहे कहीं भी दिलों में हिंदुस्तान तो जिन्दा है
- बात मुलाकात |
- डैलस से रचना श्रीवास्तव |
- 15 मई 2012
श्री गजेन्द्र सोलंकी दिल्ली के प्रसिद्ध गीतकार है, जिनके गीतों में देशप्रेम और भारतीय संस्कृति की महक देखने सुनने को मिलती है। इन दिनों गजेन्द्र सोलंकी जी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति के तत्वाधान में प्रस्तुत कवि सम्मलेन में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं .
महाराष्ट्र में सूखा और फिल्मी दुनिया में सामाजिक सरोकार की धूम!
- आपकी बात |
- मुंबई से एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास |
- 14 मई 2012
केंद्र और राज्य की सरकारों को बाजार की सेहत की चिंता है। खुद कृषि मंत्री शरद पवार महाराष्य्र से हैं पर उनको क्रिकेट की जितनी चिंता है, उतनी किसानों की नहीं। देशभर में कृषि, देहात और किसान हाशिये पर है और सेनसेक्स अर्थ व्यवस्था में उनके लिए कोई जगह नहीं है।
गुरुत्वाकर्षण की खोज मह्रिषी भाष्कराचार्य द्वारा प्रमाण सहित!
- भारत गौरव |
- रवि |
- 14 मई 2012
हम सभी विद्यालयों में पढ़ते हैं की न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की थी,पर आप को ये जान कर कैसा लगेगा कि गुरुत्वाकर्षण का नियम सर्वप्रथम न्यूटन ने नहीं बल्कि एक हिन्दू ने खोजा था?
सेक्स, सीडी और कानून का खिलाड़ी और वो सच जो सामने आया ही नहीं!
- आपकी बात |
- फिरदौस खान |
- 14 मई 2012
अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस के प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। इससे भी बड़ा परिचय उनका यह है कि वह सांसद हैं। ऐसे-वैसे सांसद नहीं, बल्कि संसद की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हैं। वह देश में क़ानून बनाने की प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली केंद्र हैं। इससे भी बड़ी ज़िम्मेदारी अभिषेक मनु सिंघवी पर यह है कि जब-जब कांग्रेस पार्टी और सरकार पर कोई मुसीबत आती है, तो वही मीडिया के सामने और संसद के अंदर दोनों का बचाव करने आगे आते हैं।
क्या सेनापति सिंह मैदान में उतरेंगे?
- आपकी बात |
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक |
- 14 मई 2012
नया इंडिया, 10 मई 2012: हमारे सेना प्रमुख जनरल विजयकुमार सिंह 31 मई के बाद क्या करेंगे| वे वह सब करने के लिए स्वतंत्र हैं, जो प्राय: सभी सेनापति सेवा-निवृत्त होने के बाद करते हैं| यह डरी हुई सरकार उन्हें राज्यपाल, उप-राष्ट्रपति और राजदूत-जैसे निरापद पद भी प्रदान कर सकती है ताकि उनके मुख से ट्रेट्रा ट्रक की तरह कई नई तोपें, हेलिकॉप्टर और पनडुब्बियॉं न निकल पड़ें|
फेस बुक पर फर्जी प्रोफाईल से बाबा रामदेव और नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार
- पत्रिका |
- रवि |
- 14 मई 2012
फेस बुक पर फर्जी प्रोफाईल बनाकर बाबा रामदेव और नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े की पोल खोलती ये रिपोर्ट।


डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...