कौन बनेगा करोड़पति सितंबर में
- टेली गपशप
- बुधवार, 08 अगस्त 2012 18:48
- प्रतिनीधि
टीवी पर लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ छठे सीजन में फिर से लौटने की तैयारी में है जिसका प्रसारण अगस्त के अंत में या सितंबर में शुरू हो सकता है। शो के एंकर एक बार फिर अमिताभ बच्चन होंगे। केबीसी छठे सीजन में शो की थीम ‘सिर्फ ज्ञान ही आपको आपका हक दिला सकता है’ रहेगी। केबीसी के प्रसारण का दिन और समय इसलिए भी तय नहीं हो पाए हैं क्योंकि इस पर गहन मंथन चल रहा है। शो के निर्माता केबीसी 6 के लिए ऐसे समय की तलाश में जुटे हैं जहां विज्ञापन किसी भी तरह बंटे नहीं। इसके अलावा इसे किसी प्रकार की कारोबारी दिक्कत न हो। ऐसे में दूसरे चैनलों पर चल रहे प्रोग्रामों से टक्कर लेने की भी रणनीति तैयार की जा रही है।





प्रेम भरोसा मांगता है। छल उसे कमजोर ही नहीं बनाता बल्कि उसे दूर भी कर देता है। सो निर्देशक अमित कसारिया की फिल्म आई डोंट लव यू भी ऐसे युवा दिलों की कहानी कहती है .
कहते हैं सपनों की कीमत अपनों से ज्यादा नही होती ..लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनों और रिश्तों को परवाह नहीं करते। औरंगजेब भी एक ऐसे ही साम्राज्य की कहानी कहती है.