सूरत की बाल गणितज्ञ ने प्रियांशी ने फिर किया कमाल
- भारत गौरव
- बुधवार, 04 जनवरी 2012 17:38
- मीडिया डेस्क
सूरत की बाल गणितज्ञ प्रियांसी सोमाणी (13) ने स्क्वेयर रूट वर्ल्ड रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया है। प्रियांशी ने छह अंक के वर्गमूल को महज 2.43 मिनट में हल कर अपना नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले तक यह रिकॉर्ड तुर्की के हकन गुर्बसलर के नाम था। प्रियांशी के ही 6.23 मिनट में वर्गमूल हल करने के रिकॉर्ड को 4.55 मिनट में तोड़ कर हकन ने रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
सूरत की लुड्स कॉन्वेंट स्कूल में प्राचार्य सिस्टर एडमिना एवं गणित अध्यापक इंदूभाई सहित गवाहों की मौजूदगी में प्रियांशी ने पहले ही प्रयास में विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। जल्द ही रिकॉर्ड पेपर प्रियांसी के पास पहुँच जाएंगे। तत्पश्चात वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावा पेश करेंगी।
प्रियांशी के गणित शिक्षक दीपेश देसाई का कहना है कि ने अब दुनिया में कोई भी कोई भी प्रियांशी के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकेगा। हमने ही रिकॉर्ड तोडऩे के लिए जर्मनी और तुर्की की कंपनी का संपर्क किया था। उन्होंने अपना सॉफ्ट पेपर भेजा था जिसे गवाहों की मौजूदगी में प्रियांशी को हल करना था। अल्टरनेटिव वल्र्ड रिकॉर्ड-जर्मनी एवं मेमोराइड कंपनी-तुर्की के दस इक्वेशन में से दो इक्वेशन सॉल्व करने होते हैं।
प्रियांशी मैथेमेटिक्स की वर्ल्ड ब्रांड एंबेस्डर है। जून-2010 में उसके जर्मनी में स्केवयर वर्ल्ड रिकॉर्ड का अपना रिकॉर्ड बनाया था। वह मैंटल स्क्वेयर रूट कंपटीशन में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की प्रतियोगी थी। प्रियांसी अभी राजस्थान के मेओ गल्र्स स्कूल से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...