एक भारतीय छात्र के दिमाग की उपज है स्मार्ट फोन
- भारत गौरव
- बुधवार, 22 फरवरी 2012 16:02
- मीडिया डेस्क
दुनियाभर के स्मार्टफोन जिस चिपसेट पर काम करते हैं उसे बनाने के पीछे एक भारतीय का दिमाग है। ये हैं कंप्यूटर इंजीनियर अभय जोशी। वे अमेरिका में सैन डिएगो स्थित क्वालकॉम कंपनी में सीनियर डायरेक्टर हैं। उन्हीं की देखरेख में कंपनी ने इस चिपसेट का विकास किया।
अब 4जी तकनीक के लिए चिपसेट्स में सुधार लाने के वास्ते कंपनी की नई परियोजना के केंद्र में भी जोशी ही हैं। क्वालकॉम कंपनी ने ही दुनिया को सीडीएमए तकनीक दी थी। जोशी ने इस कंपनी में शुरुआत में सीडीएमए तकनीक को विकसित करने वाली शीर्ष टीम के सदस्य के बतौर काम शुरू किया।
2004 से 2010 के बीच उन्होंने आधुनिक सीडीएमए और जीएसएम प्रणाली में नवीन खोजों के लिए 10 पेटेंट हासिल किए। इसके बाद उनकी कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए स्नैपड्रैगन नाम का प्रोसेसर तैयार किया जिसके विकास में जोशी की अहम भूमिका रही।
सरकारी स्कूल से पढ़ाई की
39 वर्षीय जोशी मूल रूप से महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले की वैजापुर तहसील के रहने वाले हैं। हाल ही में औरंगाबाद आए जोशी ने बताया कि उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई वैजापुर के सरकारी स्कूल में की। औरंगाबाद के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन में बीई की डिग्री ली।आगे की पढ़ाई आईआईटी-चेन्नई से की और फिर अमेरिका जाकर एमबीए किया। भारत लौटकर जोशी ने पुणे में सीडैक किया और आईआईटी-चेन्नई व मोटोरोला जैसी कंपनियों में काम करते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के बारीक गुर सीखे और एक बार फिर कुछ नया करने के लिए अमेरिका चले गए।
साभार-दैनिक भास्कर से




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...