hindimedia.in

प्लेटफॉर्म पर इडली बेचने वाली माँ का सपना साकार किया!

लेख को साझा करें

sharat-babu

चेन्नई के ई शरत बाबू ने पहले बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की और फिर 2004 में आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट। 31 साल के शरत उस माँ के बेटे हैं जो प्लेटफार्म पर इडली बेचा करती थी। गरीबी में बचपन बिताने वाले शरत बाबू बहुत कुछ बदलना चाहते हैं। बदलाव के इस सपने को सुनहरे सच में तब्दील करने के लिए उन्होंने राजनीति के मैदान में कदम रखा है।

शरत ने इंफोसिस के नारायणमूर्ति की मदद से सात करोड़ रुपए की हैसियत वाली फूड किंग कैटरिंग सर्विस खड़ी की है। आज चेन्नई और हैदराबाद में उनकी कई शाखाएं हैं। व्यापार बढ़ रहा है, मगर राजनीति में उनका सफर जारी है। इसकी शुरुआत 2009 में तब हुई थी जब उन्होंने दक्षिणी चेन्नई से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें 15,890 वोट मिले, जिनमें से 5,800 वोट केवल वेलाचेरी में पड़े थे।

2011 के विधानसभा के चुनाव में उन्हें वेलाचेरी से 7,464 वोट मिले जो बीजेपी के वोटों से ज्यादा थे। शरत कहते हैं, '2001 में बिहार गया तो मुझे पता चला कि 30 फीसदी लोग भुखमरी का शिकार हैं। मैंने तय किया कि कंपनी खोलकर लोगों को रोजगार दूंगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जो लोन लिया था उसे वापस करना था, इसलिए 3 साल तक नौकरी करनी पड़ी। फिर अहमदाबाद में सिर्फ 2,000 रुपए से फूड किंग की शुरुआत की। मेरा मानना है कि राजनीति में युवाओं का सक्रिय होना जरूरी है। इसीलिए मैंने राजनीति को चुना।'

शरत हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर अमेरिका गए थे और वहां राजनीति पर आधारित वर्कशॉप में शामिल हुए। वह कहते हैं, 'धन और बाहुबल के बिना चार फीसदी वोट हासिल करना बड़ी बात नहीं है मगर सफर बहुत लंबा है। मैं 2014 का लोकसभा चुनाव भी लडूंगा। मैं न कोई पार्टी ज्वाइन करना चाहता हूं और न नई पार्टी बनाना चाहता हूं। मेरा मकसद युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना भर है। अगर मैंने युवाओं में राजनीति में आने का जोश और जुनून भर दिया, तो भी मैं खुद को कामयाब समझूंगा।

साभार-संडे इंडियन से

वेबसाइट में खोजें

वीडियो सहायता

हिन्दी मीडिया वीडियो सहायता देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.

free counters

सबस्क्राइब करे

हिन्दी मीडिया के लेखों को अपने ईमेल पर नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल लिख दें।

twit.jpg

हमारे मित्र

फेसबुक मित्र

मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी त... मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी तो होना चाहिए! हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्... More detail
पूर्वोत्तर भारत में अब चर्च के निशाने पर सेना नागालैण्ड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, असम और अरुणाचल प्रदेश में आतंकवादियों-अलगाववादियों के द्वारा जारी हिंसा के कारण सामान्य जनता का जीना दूभर हो गया है। ... More detail
ज्युबिलैंट फूडवक्र्स लि. द्वारा दिल्ली में डंकिन डोनट्स स्टोर का उद्घाटन ज्युबिलैंट फूडवक्र्स लि. द्वारा दिल्ली में डंकिन डोनट्स स्टोर का उद्घाटन डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्... More detail
काम पर लौटें विश्वविद्यालयकर्मीः कुठियाला माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने और... More detail
इशकजादे [रोमांटिक थ्रिलर] इशकजादे [रोमांटिक थ्रिलर] इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज... More detail
डेंजरस इश्क [रोमांटिक थ्रिलर] डेंजरस इश्क [रोमांटिक थ्रिलर] कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे... More detail

Twitter

My Twitter Updates

Hindi Media मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी तो होना चाहिए!: हमारे लिए यह कोई खबर ... http://t.co/V5D33Gwp
बुधवार, 16 मई 2012 17:34
Hindi Media क्षेत्रीय दलों की यह कैसी धर्म निरपेक्षता: यदि हम भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना के अतिरिक्त देश के अन्य राजनैति... http://t.co/FMHxJbMY
बुधवार, 16 मई 2012 14:26
FacebookTwitterFeed