स्वातंत्र्यवीर फडके को याद किया मुंबई ने
- भारत गौरव
- शनिवार, 05 नवम्बर 2011 11:14
- मीडिया डेस्क
मुंबई। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वाधीनता सेनानी वासुदेव बलवंत फडके को आज उनके जन्मदिन पर मुंबई ने याद किया. दक्षिण मुंबई स्थित फडके चौक में उनके स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मालाबार हिल के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने स्वाधीनता सेनानी फडके के स्मारक को उनके भीत्ति चित्रों से सजाने की घोषणा की।
आध्य स्वातंत्र्यवीर वासुदेव बलवंत फडके स्मारक समिति की ऑर से धोबी तालाब हर उनके स्मारक स्थल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समिति के कार्याध्यक्ष मधुसुदन फाटक, विधायक लोढ़ा, शिवसेना के पूर्व विधायक विलास अवचट, केप्टन अरुण करकरे, तथा अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर विधायक लोढ़ा और केप्टन करकरे ने स्वातंत्र्यवीर फडके की मूर्ती को माला पहनाई. विधायक लोढ़ा ने इस अक्सर पर कहा कि स्मारक स्थल पर स्वातंत्र्यवीर फडके की जीवनी के भीत्ति चित्रों को सजाया जायेगा, ताकि आने वाली पीढियां अपने वीरों की गाथा को याद रख सके. इस अवसर पर स्वातंत्र्यवीर फडके समिति से जुड़े हुए कई बुज़ुर्ग लोग एवं कई वृद्ध महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित थी. इस मौके पर समिति की ऑर से विधायक लोढ़ा की स्मारक को भीत्ति चित्रों से सजाने घोषणा का स्वागत किया गया।
देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वातंत्र्यवीर फडके का जन्म 4 नवम्बर 1845 को महाराष्ट्र के शिरढोन में हुआ था. और 17 फरवरी 1883 को एडन की जेल में कैद के दौरान ही वे शहीद हो गए थे. आज उनको श्रद्धांजलि के मौके पर केप्टन अरुण करकरे ने कहा कि शहीदों की गाथा पर वे एक पुस्तक लिख रहे हैं, जो शीघ्र ही प्रकाशित होगी।




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...