ब्रह्मोस भारतीय सेना में शामिल
- भारत गौरव
- गुरूवार, 10 नवम्बर 2011 13:20
- मीडिया डेस्क
भारतीय सेना ने अपनी मारक क्षमता को मजबूत बनाते हुए 290 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के दूसरे रेजिमेंट को सेवा में शामिल कर लिया जिसमें 16 हथियार प्रणाली शामिल है।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री एम. एम. पल्लम राजू ने कहा, 'मुझे यह जानकर काफी खुशी है कि निर्धारित समय से पूर्व इस रेजिमेंट की अपूर्ति कर दी गई। यह अपने ग्राहकों के प्रति ब्रह्मोस की प्रतिबद्धता को दिखाता है।' उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की मांग को पूरा करने के लिए उद्योग को बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर महानिदेशक तोपखाना लेफ्टिनेंट जनरल विनोद नयनार ने कहा कि हमारे पास 75 किलोमीटर तक मार करने वाले स्मर्च रॉकेट हैं। इसके अलावा ब्रह्मोस ही ऐसी प्रणाली है जो भारतीय सशस्त्र सेना के लिए कारगर क्षमता वाला है और जो 300 किलोमीटर पर मार कर सकता है।




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...