भाबरा अब शहीद चंद्रशेखर नगर
- भारत गौरव
- गुरूवार, 17 नवम्बर 2011 18:04
- मीडिया डेस्क
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल ग्राम भाबरा का नाम अब चंद्रशेखर आजाद नगर हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 जनवरी 2007 को भोपाल में चंद्रशेखर आजाद संदेश यात्रा के स्वागत अवसर पर अलीराजपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय भावरा का नाम चंद्रशेखर आजाद नगर करने की घोषणा की थी। यह चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि है। इसके लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्राप्त हो जाने पर नामकरण समारोह संपन्न हुआ।
भाबरा में नामकरण समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने घोषणा की कि चंद्रशेखर आजाद नगर के आजाद स्मारक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी पर केन्द्रित पुस्तकों को एक पुस्तकालय शिक्षा विभाग के सहयोग से खोला जायेगा। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने कहा कि राज्य शासन ने सवा करोड़ रुपए की लागत से चंद्रशेखर आजाद स्मारक बनाने का संकल्प लिया है जो शीघ्र पूरा होगा।




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...