सुभाष चंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
- भारत गौरव
- मंगलवार, 22 नवम्बर 2011 17:57
- मीडिया डेस्क
ज़ी टीवी इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय एम्मी डायरेक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह पहले ऐसे भारतीय हैं जिनको यह पुरस्कार दिया गया है।
39वें अंतरराष्ट्रीय एम्मी अवार्ड के दौरान अमरीका में आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री आर्ची पंजाबी और सिटीग्रुप के चेयरमैन रिचर्ड पर्संस को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत में पहला सैटेलाइट टेलीविजन चैनल शुरू करने का श्रेय श्री सुभाष चंद्रा के एस्सल ग्रुप को ही जाता है। अवार्ड पाने के बाद श्री सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह सम्मान पाना बड़े गर्व की बात है और वह भी पहले भारतीय के तौर पर इस पुरस्कार को पाना इसे और भी खास बनाता है। यह मेरे लिए, ज़ी ग्रुप के लिए और भारतीय मीडिया व मनोरंजन जगत के लिए भी खास है।




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...