hindimedia.in

उर्दू के आसमान पर हिंदी के सितारे

लेख को साझा करें

Apna 1 1

(बाएं से दाएं)- संचालक प्रज्ञा विकास, शायर देवमणि पांडेय, शायर ज़फ़र गोरखपुरी, लोक गायिका डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, शायरा दीप्ति मिश्र, कवयित्री माया गोविंद, चित्रकार जैन कमल

शायर देवमणि पाण्डेय के गजल संग्रह ‘अपना तो मिले कोई’का विमोचन 12 फरवरी को भवंस कल्चरल सेंटर, मुम्बई के एसपी जैन सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभागार में कई महत्वपूर्ण शायर, कवि, पत्रकार और कलाकार मौजूद थे। किताब का लोकार्पण करते हुए मशहूर शायर ज़फ़र गोरखपुरी ने कहा कि इस किताब के बाद देवमणि पांडेय ने अपने अदबी सफर का पहला पड़ाव पार कर लिया है। इस किताब को पढ़ते हुए कई शेरों पर उंगली ठहर गई और कई शेर चमकते हुए दिखे। देवमणि ने अपनी मेहनत से पाठकों का एतबार हासिल किया है। उन्होने देवमणि पाण्डेय के कुछ शेर भी पढ़े। मसलन-

दिल में मेरे पल रही है ये तमन्ना आज भी

इक समंदर पी चुकूँ और तिश्नगी बाक़ी रहे

ज़फ़र गोरखपुरी ने आगे कहा कि मेरी नज़र में अच्छी शायरी वो है जो अपने पाठकों के ज़ौक़ पर पूरी उतरे, उन्हें ज़हनी सुकून और रूहानी मसर्रत अता करे। जो पाठकों को मायूस न करे बल्कि उनमें ज़िदगी से लड़ने का हौसला पैदा करे। मुझे ख़ुशी है कि देवमणि पांडेय की ग़ज़लों में ये ख़ासियत मौजूद है। मेरी दुआ है कि देवमणि पांडेय का ये शेरी मजमुआ हिंदी और उर्दू दोनों ज़बानों में मक़बूल हो।

इस किताब पर अपनी राय जाहिर करते हुए जाने-माने शायर शमीम तारिक़ ने कहा कि देवमणि पांडेय की ग़ज़लें ग़ज़ल के मिजाज़ से और उसकी तहज़ीब से बहुत ख़ूबसूरत रिश्ता रखती हैं। यही रिश्ता भविष्य में उनके कामयाब ग़ज़लगो होने की ज़मानत है। ग़ज़ल अरबी से फारसी में, फारसी से उर्दू में और उर्दू से दीगर भारतीय भाषाओं में सफ़र करती हुई मक़बूल हो रही है। अब ग़ज़ल पर देवमणि पांडेय का भी उतना ही हक़ है जितना किसी उर्दू शायर का। मैं न केवल उनको मुबारकवाद पेश करता हूँ बल्कि पूरे यक़ीन से ऐलान करता हूँ कि एक अच्छे ग़ज़लगो के तौर पर देवमणि पांडेय मक़बूल होंगे।

मशहूर शायर और अदीब अब्दुल अहद साज़ ने कहा कि हिंदी ग़ज़ल से उर्दू शायरी की तरफ़ आने वालों में देवमणि पांडेय का नाम अलग मुकाम रखता है। यूँ तो देवमणि पाण्डेय के कलाम में कई पहलू हैं मगर दो पहलू ज़्यादा साफ़ हैं। एक तो उनका तज़रुब-ए-इश्क़ (प्रेम-अनुभव) और दूसरा आज के समाज के बीच बसर करते हुए सामान्य आदमी का कर्ब और घुटन! उन्होंने अपने पैरो चली ज़मीन और अपने सर पर लदे हुए आसमान को अपने क़लम से ब-ख़ूबी दर्शाया है। देवमणि पाण्डेय का यह काव्य संकलन ‘अपना तो मिले कोई’ पढ़ते हुए आपको ये अंदाज़ा बख़ूबी हो सकेगा कि उर्दू के आसमान पर हिंदी के सितारे कितनी ख़ूबसूरती से टाँके जा सकते हैं और हिंदी के गुलशन में उर्दू के फूल कितने प्यार से खिलाए जा सकते हैं।

इसके बाद लोक साहित्य की मर्मज्ञ और सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. शैलेश श्रीवास्तव ने तरन्नुम में देवमणि पाण्डेय की एक ग़ज़ल सुनाकर मुशायरे का आगाज किया-

जमाने में कहाँ कब कौन किसका साथ देता है

जो अपना है वही ग़म की हमें सौग़ात देता है

फिर युवा शायर युसूफ दीवान ने दमदार आवाज में ग़ज़लें पेश की- कीजिए सबको ख़बरदार न समझा जाए / मंजिले इश्क को हमवार न समझा जाए। नई नस्ल के मारूफ़ शायर हैदर नज्मी ने देवमणि पाण्डेय को उनकी इस किताब के लिए मुबारक बाद देते हुए अपने ताजा कलाम पेश किए-

तुम्हारा नाम अगर लूँ तो झूठ बोलूँगा

मुझे तो गम मेरा परवरदिगार देता है

फिर शायरा दीप्ति मिश्र ने अपने चुनिंदा कलाम पेश किए। उनकी शायरी को लोगों ने खूब सराहा-

दुखती रग पे उंगली रख कर पूछ रहे हो कैसी हो

तुमसे ये उम्मीद नहीं थी, दुनिया चाह जैसी हो

अब्दुल अहद साज ने अपना कलाम यूँ पेश किया-राहे जहन्नम के राही, हम करम नगर के वासी हैं। इसके बाद ज़मीर काजमी ने कई उम्दा शेर पेश किए- मताए उम्र की गठरी मैं ले जाऊँ, कहाँ रखूँ / गुजरने वाला हर लम्हा ये दौलत लूट जाता है। फ़िल्म लेखक राम गोविंद अतहर ने भी बेहतर शेर और कविताएँ पढ़ीं-

पत्थरों को कोई ढोता नहीं है

ख़ाक बन जा फिर हवा ले जाएगी

शायर शमीम तारिक़ ने ग़ज़ल पेश की -सहर सर पर खड़ी है और सारी बात बाकी है। इसके बाद नामचीन शायर ज़फ़र गोरखपुरी ने निराले अंदाज में अपने कलाम पढ़े-

मेरी एक छोटी सी कोशिश तुझको पाने के लिए

बन गई है मसअला सारे जमाने के लिए

मैं ज़फ़र ताज़िंदगी बिकता रहा परदेश में

अपनी घरवाली को इक कंगन दिलने के लिए

सभागार में ज़फ़र साहब की शरीके-हयात किताबुन्निसा जी मौजूद थीं। देवमणि पांडेय ने शाल और गुलदस्ता भेंट करके उनका इस्तकबाल किया। समारोह अध्यक्ष नक़्श लायलपुरी साहब के उम्दा शेर सुनकर सामयीन भाव विभोर हो गए-

एक आँसू गिरा सोचते-सोचते

याद क्या आ गया सोचते-सोचते

जैसे तस्वीर लटकी हो दीवार पे

हाल ये हो गया सोचते-सोचते

कार्यक्रम के बीच में देवमणि पाण्डेय ने अपनी रचनायात्रा पर अपने विचार रखते हुए मजरूह सुल्तानपुरी को याद किया और बोले कि मेरा परिचय यह है कि मैं मजरूह साहब के नगर सुल्तानपुर का हूँ। उन्होंने कुछ ग़ज़लें भी पेश कीं-

कुछ तीरगी में गुज़री, उजालों में कट गई

इक ज़िंदगी मिली थी, सवालों में कट गई

कितनी अजीब होती है शायर की ज़िंदगी

लफ़्जों की जुस्तजू में रिसालों में कट गई

इस लोकार्पण समारोह में किताब के डिजायनर जैन कमल ने अपनी बात रखी और एक जैनमुनि की ओर से देवमणि को मोतियों की माला भेट की। समारोह के आरम्भ में वरिष्ठ शायर नंदलाल पाठक ने शायरों का स्वागत किया। कवयित्री माया गोविंद ने देवमणि पांडेय को उनकी लगनशीलता और लेखन की तारीफ करते हुए इस तरह बधाई दी-

‘अपना तो मिले कोई’ कृति ये जो तुम्हारी है

हर दिल में उतर जाए आशीष हमारी है

बज़्में अदब में छाए यह है दुआ हमारी

हर दिल अज़ीज़ होगी हर इक ग़ज़ल तुम्हारी

तेरे सुख़न का ऐ देव अंदाज़ है निराला

घायल के लिए मरहम प्यासों के लिए प्याला

समारोह का संचालन कवयित्री प्रज्ञा विकास ने किया उन्होंने भी अपने कलाम पढ़े। आभार प्रदर्शन समकालीन हिंदी कविता के चर्चित कवि बोधिसत्व ने किया। इस मौके पर साहित्य, संगीत और सिने जगत से कुमार प्रशांत, यज्ञ शर्मा, डॉ.सत्यदेव त्रिपाठी, हृदयेश मयंक, डॉ.सुषमा सेन, कविता गुप्ता, खन्ना मुज़फ्फरपुरी, रेखा रोशनी, बसंत आर्य, अनंत श्रीमाली, सिंगर राजकुमार रिज़वी, संगीतकार विवेक प्रकाश, गायिका रश्मिश्री, उदघोषिका प्रीति गौड़ और वीर सावरकर फेम अभिनेता शैलेंद्र गौड़ उपस्थित थे।

वेबसाइट में खोजें

वीडियो सहायता

हिन्दी मीडिया वीडियो सहायता देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.

free counters

सबस्क्राइब करे

हिन्दी मीडिया के लेखों को अपने ईमेल पर नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल लिख दें।

twit.jpg

हमारे मित्र

फेसबुक मित्र

मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी त... मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी तो होना चाहिए! हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्... More detail
पूर्वोत्तर भारत में अब चर्च के निशाने पर सेना नागालैण्ड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, असम और अरुणाचल प्रदेश में आतंकवादियों-अलगाववादियों के द्वारा जारी हिंसा के कारण सामान्य जनता का जीना दूभर हो गया है। ... More detail
ज्युबिलैंट फूडवक्र्स लि. द्वारा दिल्ली में डंकिन डोनट्स स्टोर का उद्घाटन ज्युबिलैंट फूडवक्र्स लि. द्वारा दिल्ली में डंकिन डोनट्स स्टोर का उद्घाटन डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्... More detail
काम पर लौटें विश्वविद्यालयकर्मीः कुठियाला माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने और... More detail
इशकजादे [रोमांटिक थ्रिलर] इशकजादे [रोमांटिक थ्रिलर] इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज... More detail
डेंजरस इश्क [रोमांटिक थ्रिलर] डेंजरस इश्क [रोमांटिक थ्रिलर] कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे... More detail

Twitter

My Twitter Updates

Hindi Media मृणाल सेन से सीखें,मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले उठ खड़ा होने के लिए कलेजा भी तो होना चाहिए!: हमारे लिए यह कोई खबर ... http://t.co/V5D33Gwp
बुधवार, 16 मई 2012 17:34
Hindi Media क्षेत्रीय दलों की यह कैसी धर्म निरपेक्षता: यदि हम भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना के अतिरिक्त देश के अन्य राजनैति... http://t.co/FMHxJbMY
बुधवार, 16 मई 2012 14:26
FacebookTwitterFeed