hindimedia.in

परीक्षा 'सीरियल नॉलेज' की

लेख को साझा करें

वार्षिक परीक्षा २०१२
विषय- टीवी सीरियल
समय- ३ घंटे

अधिकतम अंक-१००

निर्देश-

१. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

२.यथासंभव प्रश्नों के उत्तर क्रमशः दीजिए।

३.अपने उत्तर साफ-सुंदर अक्षरों में लिखें।

प्रश्न १ः निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखें (२०)

(क) टीवी के इतिहास में सबसे लंबे धारावाहिक का नाम बताएंॅ, इसकी शुरूआत कब हुई?

(ख)"रिंग का किंग" शो में इतना पिटने के बाद भी खिलाड़ियों को चोट क्यों नहीं लगती?

(ग) "सी.आय.डी." में पकड़े गए कितने अपराधियों को अब तक फांॅसी की सजा हो चुकी है?

(घ) पहला इंडियन आयडल कौन था?

(ड.) "कॉमेडी सर्कस" में हमेशा हंॅसते रहने वाली अभिनेत्री का नाम बताएँ।

प्रश्न २- रिक्त स्थानों की पूर्ति करो। (२०)

(क) यहाँ मैं -----खेली। (घर-घर, दुकान, ऑफिस)

(ख) मिसेज कौशिक की----- बहुएंॅ हैं। (तीन, छः, पांॅच)

(ग) अफसर-----(बिटिया,पोती, ननद)

(घ) क्या हुआ तेरा-----(वादा, इरादा, ज्यादा)

(ड.) तारक मेहता का उल्टा----(बेल्ट,घड़ी, चश्मा)

प्रश्न ३- निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखें(२०)

(क) पवित्र रिश्ता

(ख) मर्यादा

(ग) परिचय

(घ) मिसेज तेंदुलकर

(ड.) सच का सामना

प्रश्न ४- निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर निबंध लिखिएः(२०)

(क) बड़े अच्छे लगते हैं

- अच्छे लगने के कारण

- वास्तविक स्थिति का विश्लेषण

- अच्छे लगने का उद्देश्य

(ख) हिटलर दीदी

- उक्ति का आशय

- दोनों का महत्व

- दोनों की अनिवार्यता

(ग) देखा एक ख्वाब

- ख्वाब क्यों, कैसे, कब

- ख्वाब,क्यों जरूरी

- दूसरों के लिए सलाह

प्रश्न ५- अपने प्राध्यापक को संबोधित करते हुए एक आवेदन लिखें जिसमें कहा गया हो कि एक धारावाहिक का विशेष प्रसारण देखने हेतु आप एक दिन का अवकाश चाहते हैं। (२०)

अथवा

विद्युत मंडल को एक पत्र लिखकर सूचित करें कि आपके पसंदीदा धारावाहिक के प्रदर्शन के दौरान होने वाली बिजली कटौती को बंद करवाएँ।

साभार-नईदुनिया से

शुक्रवार , 24 मई  2013

mp-ad2

वेबसाइट में खोजें

free counters

सबस्क्राइब करे

हिन्दी मीडिया के लेखों को अपने ईमेल पर नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल लिख दें।

twit.jpg

वीडियो सहायता

हिन्दी मीडिया वीडियो सहायता देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.

हमारे मित्र

फेसबुक मित्र

आई डोंट लव यू [हिंदी थ्रिलर] आई डोंट लव यू [हिंदी थ्रिलर] प्रेम भरोसा मांगता है। छल उसे कमजोर ही नहीं बनाता बल्कि उसे दूर भी कर देता है। सो निर्देशक अमित कसारिया की फिल्म आई डोंट लव यू भी ऐसे युवा दिलों की कहानी कहती है . More detail
औरंगजेब [हिंदी थ्रिलर] औरंगजेब [हिंदी थ्रिलर] कहते हैं सपनों की कीमत अपनों से ज्यादा नही होती ..लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनों और रिश्तों को परवाह नहीं करते। औरंगजेब भी एक ऐसे ही साम्राज्य की कहानी कहती है. More detail

Twitter

My Twitter Updates

Hindi Media गर्भ निरोधक का कुत्सित खेल: कल आपने भारत में जारी "मौत के व्यापार" के बारे में पढ़ा था, आज उसी की कड़ी में दूस... http://t.co/PnZTnJhSE6
गुरूवार, 23 मई 2013 20:57
Hindi Media नाम डुबोने वाले बड़े बापों के कलंकित बेटे विंदु और संजय दत्त: आईपीएल क्रिकेट मैच फिक्सिंग कांड इन दिनों मीडिया... http://t.co/YYJFUh9Nst
गुरूवार, 23 मई 2013 19:00
FacebookTwitterFeed