भारत भवन में भारती बंधु
- प्रेस विज्ञप्ति
- मंगलवार, 07 फरवरी 2012 15:13
- मीडिया डेस्क
भोपाल। संत प्रवर रविदास जयंती के पावन प्रसंग पर अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कबीर गायक भारती बंधु 7 फरवरी को दिन में तीन बजे भारत भवन में अपनी प्रस्तुति देंगें। इस आयोजन के मुख्यअतिथि साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत होंगें। मीडिया विमर्श पत्रिका के इस आयोजन में हिंदी की साहित्यिक पत्रकारिता को सम्मानित किए जाने के लिए दिया जाने वाला पं. बृजलाल द्विवेदी अखिलभारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान डा. हेतु भारद्वाज (संपादकः अक्सर, जयपुर) को दिया जाएगा।
डा. हेतु भारद्वाज साहित्यिक पत्रकारिता के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं और अक्सर से पहले वे ‘समय माजरा’ के भी संपादक रहे हैं। सम्मान समारोह सत्र के मुख्यअतिथि प्रख्यात लेखक एवं बुद्धिजीवी डा. विजयबहादुर सिंह होंगें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला करेंगें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर होंगें।
मीडिया विमर्श द्वारा प्रारंभ किए गए इस अखिलभारतीय सम्मान के तहत साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले संपादक को ग्यारह हजार रूपए, शाल, श्रीफल, प्रतीकचिन्ह और सम्मान पत्र से अलंकृत किया जाता है। पुरस्कार के निर्णायक मंडल में सर्वश्री विश्वनाथ सचदेव, विजयदत्त श्रीधर, गिरीश पंकज, रमेश नैयर और सच्चिदानंद जोशी शामिल थे। इसके पूर्व यह सम्मान वीणा(इंदौर) के संपादक स्व. श्यामसुंदर व्यास, दस्तावेज(गोरखपुर) के संपादक विश्वनाथ प्रसाद तिवारी एवं कथादेश ( दिल्ली) के संपादक हरिनारायण को दिया जा चुका है।
(संजय द्विवेदी)




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...