माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में स्टार न्यूज का 'कैंपस' 13 फरवरी को
- प्रेस विज्ञप्ति
- सोमवार, 13 फरवरी 2012 12:50
- **
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में 13 फरवरी 2012 को स्टार न्यूज द्वारा 'कैंपस' सेलेक्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस 'कैंपस' सेलेक्शन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के समस्त मीडिया विभागों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि कैंपस सेलेक्शन के लिए स्टार न्यूज के विशेषज्ञों की टीम वाइस प्रेसिडेंट (एचआर) सत्यकी भट्टाचार्य के नेतृत्व में भोपाल पहुंचेगी। स्टार न्यूज के लिए विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पी.टी.सी. के आधार पर किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. के. कुठियाला ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित कर रहा है। विश्वविद्यालय में इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशन्स, एंटरटेनमेंट कम्यूनिकेशन, मीडिया मैनेजमेंट तथा मल्टीमीडिया के पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर के अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए विभिन्न मीडिया संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है, जिसके तहत इस सत्र में अनेक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान विश्वविद्यालय में कैंपस सेलेक्शन के लिए आएंगे।
स्टार न्यूज के 13 फरवरी को आयोजित होने वाले कैंपेस सेलेक्शन की प्रक्रिया प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगी।
(डॉ. पवित्र श्रीवास्तव)
अध्यक्ष, जनसंपर्क विभाग




हमारे लिए यह कोई खबर नहीं कि अपनी 90 वीं वषर्गांठ मना चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन अभी भी काम में लगे हुए हैं और इस उम्र में भी उनमें एक नयी फिल्...
डंकिन डोनट्स, बेक्ड गुड्स और कॉफी की विश्वप्रसिद्ध श्ांृखला, ने आज दिल्ली में अपने पहले स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा कर दी। यह स्टोर कनॉट प्लेस, नई दिल्...
इश्क तो इश्क है। उसका कोई मजहब नहीं कोई जात नहीं। पर उसमे कोई खोट या छल शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो या वो तो मर सकता है या फिर मार सकता है। बस कुछ ऐसा ही सन्देश देने की कोशिश करती है निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इशकज...
कहते हैं जनम कोई भी हो, समय,रिश्ते लोग और उनके मंतव्य वैसे ही रहते हैं जैसे वो अपनी किसी दूसरे जन्म में रहे होते हैं । बस रिश्तों और हालातों के कुछ चेहरे बदल जाते हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट की थ्री डी तकनीक में बनी नयी फिल्म डे...