hindimedia.in

इस श्रेणी तथा वेबसाइट के पुराने प्रकाशित लेखों को पढने के लिए कृपया पुरानी वेबसाइट पर पधारें - यहाँ क्लिक करें

कनकराज लोढ़ा पर लिखी पुस्तक ‘शिखर पुरुष’ का लोकार्पण

लेख को साझा करें

Kanak Book Vimochan

मुंबई। राजस्थानी समाज में पिछले पचास सालों से लगातार समाजसेवा के विभिन्न काम करनेवाले गोड़वाड़ के प्रख्यात समाजसेवी कनकराज लोढ़ा के बारे में प्रकाशित पुस्तक ‘शिखर पुरुष कनकराज लोढ़ा’ का लोकार्पण जानी मानी समाजसेवी मंजू लोढ़ा के हाथों संपन्न हुआ। लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित और मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार द्वारा लिखित यह पुस्तक मारवाड़ी समाज की किसी भी शख्सियत पर लिखी अब तक की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत पुस्तकों में से एक है।

वायबी चव्हाण सेंटर में संपन्न इस पुस्तक के विमोचन अवसर पर 74 वर्षीय समाजसेवी कनकराज लोढ़ा को कीर्ति स्तंभ सम्मान प्रदान किया गया। ‘शिखर पुरुष कनकराज लोढ़ा’ पुस्तक में मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार ने कनकराज लोढ़ा के जीवन के अनुभवों, जीवन के प्रति लगाव, और जिंदगी को देखने के उनके नजरिए को खूब बेहतर ढंग से उभारा है। लोढ़ा के जीवन के हर पहलू को बहुत ही अल्प और पठनीय अंदाज में काफी बेहतर ढंग से पेश करने के साथ ही उनके सामाजिक पहलू और समाज के प्रति भावनाओं को भी इस पुस्तक में खुलकर पेश किया गया है। कनकराज लोढ़ा को जीवन में जो कुछ मिला, वह इस पुस्तक में है। उनको जीवन के इस मुकाम पर भी किस बात का मलाल है, वे और क्या करना चाहते हैं और उन्होंने कहां से पाई इतनी विनम्रता, यह सब भी इस पुस्तक में बहुत बेबाक अंदाज में पेश किया गया है। पिछले 20 साल से कनकराज लोढ़ा को नजदीक से समझते रहे निरंजन परिहार ने अपनी बेहतरीन लेखनी का कमाल इस पुस्तक में दिखाया है। प्रकाशन के हिसाब से भी काफी उत्कृष्ट यह पुस्तक कनकराज लोढ़ा के व्यक्तित्व और उनकी गरिमा की बराबरी में कही जा सकती है। मारवाड़ी समाज की करीब डेढ़ सौ संस्थाओं से जुडे प्रमुख लोगों की उपस्थिति में संपन्न इस आयोजन में विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा भी उपस्थित थे। मंजू लोढ़ा द्वारा संचालित लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक मारवाड़ी समाज पर प्रकाशित खास पुस्तकों में कहा जा सकता है।

इस समारोह में अपने प्रति लोगों का स्नेह देखकर कनकराज लोढ़ा कई बार भावुक हो उठे थे। वे भावों से भर गए थे। शताब्दी गौरव के संपादक सिद्धराज लोढ़ा का इस अवसर पर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। मंजू लोढ़ा ने समारोह का संचालन किया और संस्था के सचिव महावीर लोढ़ा ने आगंतुकों का स्वागत किया। समारोह में गोड़वाड़ की कई जानी मानी हस्तियां भी उपस्थित थी। इस अवसर पर लोढ़ा भाईपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
फोटो:
· ‘शिखर पुरुष कनकराज लोढ़ा’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर मंजू लोढ़ा, कनकराज लोढ़ा एवं मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार।
· शताब्दी गौरव के समपादक सिद्धराज लोढ़ा का अभिनंदन करते हुए राजेंद्र लोढ़ा ।

मंगलवार , 21 मई  2013

mp-ad2

वेबसाइट में खोजें

free counters

सबस्क्राइब करे

हिन्दी मीडिया के लेखों को अपने ईमेल पर नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल लिख दें।

twit.jpg

वीडियो सहायता

हिन्दी मीडिया वीडियो सहायता देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.

हमारे मित्र

फेसबुक मित्र

आई डोंट लव यू [हिंदी थ्रिलर] आई डोंट लव यू [हिंदी थ्रिलर] प्रेम भरोसा मांगता है। छल उसे कमजोर ही नहीं बनाता बल्कि उसे दूर भी कर देता है। सो निर्देशक अमित कसारिया की फिल्म आई डोंट लव यू भी ऐसे युवा दिलों की कहानी कहती है . More detail
औरंगजेब [हिंदी थ्रिलर] औरंगजेब [हिंदी थ्रिलर] कहते हैं सपनों की कीमत अपनों से ज्यादा नही होती ..लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनों और रिश्तों को परवाह नहीं करते। औरंगजेब भी एक ऐसे ही साम्राज्य की कहानी कहती है. More detail

Twitter

My Twitter Updates

Hindi Media गोआ के इसाईयों और मुस्लिमों ने गौ माँस खाने का अधिकार मांगा: पशुओं के वध पर न्यायालय की सख्ती के बाद गोवा के च... http://t.co/flWG5apWC8
सोमवार, 20 मई 2013 21:05
Hindi Media कैसा होगा नवाज़ शरीफ का पाकिस्तान?: पाकिस्तान के मतदाताओं ने एक बार फिर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (पीएमएलएन)... http://t.co/B7ZfOcE91R
सोमवार, 20 मई 2013 20:02
FacebookTwitterFeed