Login

सबस्क्राइब करें, ईमेल में पाएँ

twit.jpg

हमारे मित्र




टीवी चैनल्स

ज़ी टीवी
ज़ी सिनेमा

सिंडीकेट

ई जर्नल से जुड़ेगा रायपुर का संस्कृत कॉलेज छापें ई-मेल
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 2
बेकारअति उत्तम 
  
भारत-गौरव |   अमनेश दुबे |  मंगलवार , 27 जुलाई 2010
संस्कृत को जनभाषा बनाने के लिए सूचना क्रांति के इस युग में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी स्थित संस्कृत कॉलेज ने भी पहल शुरू कर दी है। अब यहां के छात्रों के साथ ही प्राध्यापक भी संस्कृत ब्लॉगिंग और ऑनलाइन जर्नल में अपने लेख और विचार भेजेंगे।

हिंदी और अंग्रेजी में संप्रभुता को लेकर छिड़ी जंग के बीच संस्कृत को जनभाषा बनाने की बात कहां तक सफल होगी? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आईआईटी मुंबई के छात्र बिपिन कुमार झा ने कुछ अलग ही करने की ठान रखी है। श्री झा ने कहा कि वे राजधानी के संस्कृत कॉलेज के छात्रों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। संस्कृत कॉलेज भी उनका साथ देने के लिए तैयार है। कुछ माह पहले ही संस्कृत में ब्लॉगिंग शुरू करने के बाद श्री झा ऑनलाइन जर्नल ‘जाह्नवी’ का भी प्रकाशन कर चुके हैं।

इस त्रैमासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पूर्व शिक्षाविद् डॉ. सदानंद झा हैं। इसमें आस्ट्रेलिया के भाषाविद् प्रो. पोटा भी सहयोग दे रहे हैं। इसके अलावा सहायक संपादको एवं संरक्षकों में देश-विदेश के संकायाध्यक्षों, प्रोफेसरों व शोध छात्र शामिल हैं।


देश-विदेश के विद्वानों को जोड़ेंगे : संस्कृत कॉलेज की प्राचार्या मुक्ति मिश्रा ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत के लिए इस तरह का प्रयास पूरे देश में होना चाहिए। कॉलेज में चल रही परीक्षाओं के बाद उन्होंने श्री झा को कॉलेज बुलाने की बात कही। श्री झा ने भी माना कि रायपुर के संस्कृत कॉलेज से जुड़कर वे अपने उद्देश्य को बेहतर राह दिखा सकते हैं। वे सबसे पहले संस्कृत कॉलेजों को अपने साथ जोड़ेंगे। उन्होंने कहा, इसके बाद ही वे देश-विदेश के अन्य कॉलेजों के छात्रों की ओर अपना रुख करेंगे। संस्कृत कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने इस पहल की सराहना की है। कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने कहा कि कोई तो है जो संस्कृत के विकास के लिए आगे आया। सूचना-तकनीक के इस युग में संस्कृत को भी ऑनलाइन पढ़ने-लिखने पर निश्चित तौर से इसका विकास होगा।

साभार-दैनिक भास्कर से
Related items

Recommend this article...

टिप्पणियाँ (0)add comment

टिप्पणी लिखें
संक्षेप | विस्तार

busy
 
About Us | Contact Us | Disclaimer

Copyright Hindimedia.in 2008-09 | powered by: Chhavi WEBnxt  | Seo Expert India