Login

हमारे मित्र





टीवी चैनल्स

ज़ी टीवी
ज़ी सिनेमा

लिप्यांतर

In addition to HINDI , if you wish, you can read this page in following Indian Scripts : English Gujarati Bangla Oriya PunjabiTelgu Tamil Kannada Malayalam
जगदीप डांगी ने कंप्यूटर पर हिन्दी को दिया एक नया आकाश Print E-mail
User Rating: / 17
PoorBest 
  
विशेष |   Written by मीडिया डेस्क |  रविवार , 01 मार्च 2009

jagdeep_dangi.jpgअब कम्प्यूटर में किसी भी प्रकार के देवनागरी आधारित इस्की (ISCII 8 bit code) फ़ॉन्ट्स को यूनिकोड (16 bit code) आधारित फ़ॉन्ट  में तुरन्त बदलना आसान हो सकेगा। इसी तरह साधारण हिन्दी रेमिंग्टन टंकण (हिन्दी टाईपिंग) जानने वाले भी अपने किसी भी मन पसंद की-बोर्ड लेआउट जैसे की रेमिंगटन की-बोर्ड लेआउट, इन-स्क्रिप्ट की-बोर्ड लेआउट एवम् फ़ॉनेटिक की-बोर्ड लेआउट में यूनिकोड आधारित पाठ को सहजता से लिख सकेंगें।

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा निवासी कम्प्यूटर इंजीनियर श्री जगदीप दांगी ने ऐसे ही दो नए सॉफ़्ट्वेयर   ने में हाल ही में कामयाबी हासिल की है। इन नए सॉफ़्ट्वेयर के माध्यम से हिन्दी भाषी कम्प्यूटर उपयोक्ता बिना की-बोर्ड या फ़ॉन्ट बदले एक ही पृष्ठ पर यूनिकोड आधारित देवनागरी लिपि (हिन्दी,मराठी,संस्कृत) एवम् रोमन लिपि (अंग्रेजी) को संयुक्त रूप से आसानी से लिख सकेंगें। श्री दांगी ने इस सॉफ़्ट्वेयर का नाम प्रखर देवनागरी लिपिक दिया है, जबकी दूसरे सॉफ़्ट्वेयर का नाम प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट  परिवर्तक दिया है।

1.     प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट परिवर्तक:-

प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट परिवर्तक सॉफ़्ट्वेयर से अब कम्प्यूटर पर किसी भी प्रकार के इस्की फ़ॉन्ट्स (ISCII 8 bit code) आधारित देवनागरी पाठ्य को यूनिकोड फ़ॉन्ट (16 bit code) आधारित पाठ्य में तुरन्त बदलना आसान हो सकेगा। प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट परिवर्तक बहुत ही उपयोगी सॉफ़्टवेयर है। इस के द्वारा हिंदी वेबसाइटों पर हिंदी में प्रचलित इस्की फ़ॉन्ट आधारित पाठ को यूनिकोड आधारित पाठ में तत्काल परिवर्तित किया जा सकेगा। वर्तमान में यह नीचे दी गई सूची में दिये गये इस्की फ़ॉन्ट्स को यूनिकोड में बदलने में पूर्ण सक्षम हैः-
Arjun
Chanakya (True Type Font)
Chanakya (Type1 Font)
DevLys 010
DevLys 020
DevLys 020 Thin
DV-TTAkash
DV-TTBhima
DV-TTGanesh
DV-TTGaneshEN
DV-TTManohar
DV-TTMayur
DV-TTNatraj
DV-TTRadhika
DV-TTSurekh
DV-TTSurekhEN
DV-TTVasundhara
DV-TTYogesh
DV-TTYogeshEN
DVW-TTSurekh
DVW-TTYogeshEN
Kruti Dev 010
Kruti Dev 016
Kruti Dev 020
Kruti Dev 020 (space)
Shusha
Shusha05
Yuvraj
इनके अतिरिक्त इसे और भी अन्य फ़ॉन्ट्स के लिये विकसित किया जा रहा है।
 
कम्प्यूटर पर सबसे बड़ी समस्या हिंदी में अलग-अलग फ़ॉन्ट में लिखाई की थी। एक फ़ॉन्ट में लिखे गये पाठ्य को दूसरे फ़ॉन्ट में बदलना आसान नहीं था। लेकिन इस सॉफ़्ट्वेयर की मदद से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। आज कई सरकारी और निजी वेबसाइट्स इस्की फ़ॉन्ट्स आधारित हैं। इस्की फ़ॉन्ट आधारित वेबसाइट्स के पाठ्य को इंटरनेट के माध्यम से सर्च करने पर काफी दिक्कत होती है, अगर उक्त वेबसाईट्स को यूनिकोड में परिवर्तित कर दिया जाये तो वह आसानी से सर्च हो सकेंगी, इस दृष्टी से यह सॉफ़्टवेयर सरकार के हित में मह्त्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
2.     प्रखर देवनागरी लिपिक:-

इस नए सॉफ़्ट्वेयर के माध्यम से हिन्दी भाषी कम्प्यूटर उपयोक्ता बिना की-बोर्ड या फ़ॉन्ट बदले एक ही पृष्ठ पर यूनिकोड आधारित देवनागरी लिपि (हिन्दी,मराठी,संस्कृत) एवम् रोमन लिपि (अंग्रेजी) को संयुक्त रूप से आसानी से लिख सकेंगें।
 
प्रखर देवनागरी लिपिक एक सरल शब्द संसाधक है। इस सॉफ़्टवेयर का संपूर्ण इंटरफ़ेस हिन्दी में होकर यूनिकोड आधारित देवनागरी लिपि में है। इस सॉफ़्ट्वेयर में चार तरह के की-बोर्ड लेआउट जैसे की रेमिंगटन, इन-स्क्रिप्ट, फ़ॉनेटिक एवम् रोमन होने के साथ साथ उक्त लेआउट ऑन-स्क्रीन कुंजी-पटल की तरह से भी उपयोगी हैं। इस सॉफ़्टवेयर से उपयोक्ता अपने मन चाहे की-बोर्ड लेआउट से कम्प्यूटर की-बोर्ड या ऑन-स्क्रीन की-बोर्ड से यूनिकोड आधारित पाठ को देवनागरी लिपि में सहजता से लिख सकता है। अभी तक कोई भी हिन्दी का ऐसा सॉफ़्टवेयर उपलब्ध नहीं था जो कि उपयोक्ता को यूनिकोड आधारित हिन्दी पाठ रेमिंगटन की-बोर्ड लेआउट में लिखने की सुविधा प्रदान कर सका हो। आज हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो की हिन्दी टाइप-राइटर पर हिन्दी टाईपिंग (रेमिंगटन की-बोर्ड लेआउट ) जानते हैं लेकिन यदि वही लोग जब कम्प्यूटर पर टाईपिंग करना चाहते हैं तब रेमिंगटन लेआउट में यूनिकोड आधारित टाईपिंग की सुविधा न होने के कारण उनको काफ़ी दिक्कत होती है, लेकिन अब प्रखर देवनागरी लिपिक उक्त समस्या को पूरी तरह से समाप्त करते हुये उपयोक्ताओं के लिये एक नई सौगात होगा।
 
श्री दांगी ने सूचना क्रांति के दौर में कंप्यूटर सॉफ़्ट्वेयर क्षेत्र में अनूठा काम किया है। उन्होंने पूर्व में भी घर पर ही चार साल के कठोर परिश्रम से विश्व का प्रथम हिंदी इंटरनेट एक्सप्लोरर आई-ब्राउजर++, हिंदी-अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश, ग्लोबल वर्ड ट्रांसलेटर (अनुवादक) नामक सॉफ़्टवेयर बनाए हैं। जो करोड़ों हिंदी भाषी लोगों को एक अनोखी सौगात हैं। इस कार्य के लिये वर्ष 2007 में श्री दांगी का नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इस वर्ष उनको कंप्यूटर के क्षेत्र में केबिन केयर एविलिटी फ़ाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार और एक लाख रूपये की राशि के साथ साथ वर्ष 2008 का मास्टरी अवार्ड नई दिल्ली में प्रदान किया। वर्तमान में श्री दांगी केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल बिहारी वाजपेयी- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवम् प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ हो कर हिंदी सॉफ़्ट्वेयर के क्षेत्र में लगातार शोध कार्य कर रहे हैं।
 

Related items

Recommend this article...

टिप्पणियाँ (11)add comment
Jai: ...
I want to download all hindi font
1

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
मार्च 19, 2009
मत: +8
Jagdeep Dangi: ...
प्रखर देवनागरी फ़ॉन्ट परिवर्तक सॉफ़्ट्वेयर (DEMO) की स्थाई लिंक:-
http://www.4shared.com/file/95...artak.html

सादर
जगदीप
2

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
मार्च 26, 2009
मत: +1
Pankaj Pushkar: ...
Dear Bhai Jagdeep,
Aapako bahut bahut dhanywad.
aapaka banaya hua software download kiya hai. Yah .rar file me hai ise kaise kholenge. Kripaya bataiyega.
Kya aisa bhi software hai jisame unicode ko Krutidev jaise forn me parivartit kiya ja sake.

saadar

Pankaj Pushkar
3

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
अप्रेल 09, 2009
मत: -1
rubalkour: ...
बहुत अच्छी चीज़ बनाई है जगदीप जी ने बधाई के पा्त्र है। इस्तेमाल करके देखा बहुत अच्छा लगा। लेकिन डेमो था। स्थाई रूप से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है। या खरीदा जा सकता है तो मूल्य बताएँ। अगर इस कन्वर्टर में यूनिकोड को अन्य किसी पूराने फांट में बदलने की सुविधा हो तो बहुत अच्छा हो जाएगा।
4

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
अप्रेल 10, 2009
मत: -1
Jagdeep Dangi: ...
आदरणीय भाई श्री पंकज जी,
सॉफ़्ट्वेयर लिंक *.rar फ़ॉर्मेट में है वह WinRar में खुलती है। आपको WinZip आधारित लिंक इस टिप्पणी के साथ में प्रेषित कर रहा हूँ। कृपया इस नवीन लिंक से प्रखर सॉफ़्ट्वेयर डेमो प्राप्त करें।
http://www.4shared.com/file/95233113/8580c800/Prakhar_Devanagari_Font_Parivartak.html
Unicode से Non-Unicode में परिवर्तन हेतु सॉफ़्ट्वेयर आप google से सर्च करें।
सादर
जगदीप दांगी
5

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
अप्रेल 10, 2009
मत: +0
Jagdeep Dangi: ...
आदरणीय सुश्री रूबल जी,
बधाई प्रेषित करने के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका सुझाव बहुत ही अच्छा है, मैं आगे इसी पर कार्य करने की योजना में हूँ। सॉफ़्ट्वेयर की मूल प्रति प्राप्त करने हेतु संपर्क करें।

Phone. No.:-
Res. 91-7594-222457.
Mob. 91-98263 43498.
E-mail: This e-mail address is being protected from spam bots, you need JavaScript enabled to view it
6

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
अप्रेल 10, 2009
मत: +0
faiyaz: ...
Hi Jagdeep,

The link provided does not works
http://www.4shared.com/file/95233113/8580c800/Prakhar_Devanagari_Font_Parivartak.html
Could you please provide the correct link for downloading Kruti Dev 020 font.

Thanks alot
Faiyaz
7

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
सितम्बर 13, 2009
मत: +0
Jagdeep Dangi: ...
Dear Faiyaz ji
The link http://www.4shared.com/file/95...artak.html is correct. You can download DangiSoft Prakhar Devanagari Font Parivartak from give link. Please try it.
Thanks
Regards
Jagdeep Dangi
8

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
सितम्बर 13, 2009
मत: +0
KULDIP CHHABRA: ...
I live in Sydney, Australia. I want to write and type HINDI - how can I proceed to be able to type in Hindi through my computer? Need your guidance.

regards.

kuldip chhabra
9

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
नवम्बर 15, 2009
मत: +0
kuldeep : ...
hello bhai jaideep ji
aapke softwere ke bare me jan kar atyant hars hua
ise hum pryog ke liye khan se down lod karen
humne leap me kam kiya hai use kurtidev me bdalna hai
dhanybad
kuldeep
10

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
जून 14, 2010
मत: +0
Jagdeep Dangi: ...
यूनिदेव:- यह विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित सॉफ़्ट्वेयर है। इसे ऑफ़लाइन उपयोग करने की दृष्टि से तैयार किया गया है। इस सॉफ़्ट्वेयर के माध्यम से यूनिकोड (मंगल) फ़ॉन्ट आधारित पाठ्य सामग्री को कृतिदेव फ़ॉन्ट में पूरी शुद्धता के साथ बदला जा सकता है। मानाकि आज यूनिकोड का चलन है लेकिन अभी भी कई सॉफ़्ट्वेयर ऐसे हैं जोकि यूनिकोड को सपोर्ट नहीं करते जिनमें कोरेल ड्रॉ, फोटोशॉफ, पेजमेकर, क्वार्क एक्सप्रेस प्रमुख हैं। उक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ही यूनिदेव को विकसित किया गया है। इससे हम यूनिकोड (मंगल) फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी (हिन्दी, मराठी, संस्कृत, नेपाली आदि) लिपि को शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ कृतिदेव 020 फ़ॉन्ट में बदल सकते हैं।
डाउनलोड लिंकः-
Demo Link:- http://www.4shared.com/file/qs...niDev.html
DangiSoft UniDev (Mangal to Kruti Dev Font Converter for Devanagari Script) is a latest new UNICODE CONVERTER FOR HINDI, SANSKRIT, MARATHI, NEPALI and Other DEVNAGRI SCRIPTS. It can easily convert Mangal Unicode font to Kruti Dev 020 with 100% accuracy and saves your precious time. UniDev is useful for DTP Operators and Printers because loads of DTP software like PageMaker/Illustrator, PhotoShop still does not support Hindi Unicode.
Demo Link:- http://www.4shared.com/file/qs...niDev.html
11

अवांच्छित दर्ज करें
नापसन्द करें
पसन्द करें
जुलाई 18, 2010
मत: +0

टिप्पणी लिखें
संक्षेप | विस्तार

busy
 
About Us | Contact Us | Disclaimer

Copyright Hindimedia.in 2008-09 | powered by: Chhavi WEBnxt  | Seo Expert India





Singles Social Network